Live Radio                

Call Us 0734-2555908 , +91-9406894068

रेडियो दस्तक 90.8 एफएम में आपका स्वागत है

सोमवार से रविवार तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रम

  1. सिग्नेचर ट्यून दिव्य दस्तक(सुबह 8 से 9)
  2. More Details

    रेडियो दस्तक कार्यक्रम की शुरूआत दिव्य दस्तक कार्यक्रम से होगी। इसमें आज का दिन, माह,वर्ष ,विक्रम संवत तथा तिथि बताई जायेगी। इस कार्यक्रम में आज के दिन, दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी श्रोताओं को दी जायेगी। इसमें मुख्य रूप से ग्रामीणजन को पसंद आने वाले भजन सुनाये जायेंगे। यह भजन विभिन्न धर्मो से संबंधित होंगें। विभिन्न धर्मां में सद्भावना हो , उससे संबंधित भजन सुनाये जायेंगे।

  3. जीवन की डोर-सेहत (सुबह 9 से 10)
  4. More Details

    इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में लोगों की सेहत और मौसमी बीमारियों से बचने की विशेषज्ञों द्वारा सलाह भी जायेगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञों को भी शामिल किया जायेगा, जो श्रोताओं के जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम में श्रोताओं को फोन और मेसैज के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

  5. युवा उज्जैन (सुबह 10 से 11)
  6. More Details

    इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में युवाओं से जुड़ी हुई बातें की जायेगी। उन्हें उनके रोजगार,शिक्षा और कैरियर की जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में जिन युवाओं ने विशिष्ट क्षेत्र में अच्छा कार्य किया हो, उसकी जानकारी भी श्रोताओं को दी जायेगी, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। इस कार्यक्रम में युवा फोन और मैसेज के माध्यम से हिस्सा बन सकेंगे। इसमें युवाओं को प्रेरणादायी कहानियाँ भी सुनाई जायेगी, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर अपना एक मुकाम बनाया। इस कार्यक्रम में सुबह 10.30 से 10.35 तक प्रादेशिक समाचार भी सुनाये जायेंगे।

  7. गोल्डन टाईमिंग (सुबह 11 से 12)
  8. More Details

    इस कार्यक्रम में उज्जैन शहर में आज की शाम और आज की रात होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु सकारात्कम बातें सुनाई जायेगी। इसके साथ ही उज्जैन में हो रहे अथवा प्रदेश अथवा राष्ट्रीय स्तर से जुड़े युवाओं के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी श्रोताओं को दी जायेगी। इस कार्यक्रम में युवाओं के व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण होगा, इसके साथ ही उज्जैन शहर में , प्रदेश में ,देश में अथवा विश्व में जो कुछ हटकर हो रहा है, उसकी भी ज्ञानवर्धक जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में सुबह 11.30 से 11.35 तक तक प्रादेशिक समाचार भी सुनाये जायेंगे।

  9. सुन सखी(दोपहर 12 से 1)
  10. More Details

    यह कार्यक्रम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समर्पित रहेगा। महिलाओं से संबंधित होने के कारण यह कार्यक्रम हिन्दी के साथ- साथ मालवी में भी प्रस्तुत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में से ही प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच उपलब्ध कराया जायेगा। वे अपनी प्रतिभाओं के अनुरूप मालवी लोकगीत, लोक संस्कृति और त्यौहार से संबंधित गीत सुनायेंगी। इसके साथ ही जो महिलाएँ या युवतियाँ साहित्यिक प्रतिभा की होगी उनकी कविताएँ और कहानियाँ भी उन्हीं की आवाज में सुनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं को फोन के माध्यम से भी जोड़ा जायेगा। इसमें जो महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रही है, उनकी प्रतिभा को भी मंच उपलब्ध कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में जो युवतियाँ और महिलाएँ खाना बनाने की विधि प्रस्तुत करना चाहेंगी, उन्हें भी रेडिया दस्तक मौका देंगा। इस कार्यक्रम में दोपहर 12.30 से 12.45 तक प्रादेशिक समाचारों को भी सुनाया जायेगा।

  11. खेती बाड़ी (दोपहर 1 से 2)
  12. More Details

    हमारा उज्जैन जिला, प्रदेश और देश कृषि प्रधान है। इस उद्देश्य के तहत दोपहर में किसान भाईयों को खेती बाड़ी से संबंधित उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। उज्जैन के आसपास के गाँवों के निवासी मालवी बोली बोलते हैं। इसलिए यह कार्यक्रम मालवी भाषा में प्रस्तुत किया जायेगा, ताकि ग्रामीणजन और किसान भाई इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सके और महत्वपूर्ण तथा उपयोगी बातें सीख सके। इसमें किसानों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में तथा समय- समय पर पशुओं के टीके लगाने के संबंध में उन्हें जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी से संबंधित विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जायेगा, जो किसान भाईयों को उन्नत खेती करने के बारे में उपयोगी बातें इस कार्यक्रम में किसानों से जुड़ी हुई सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी, ताकि ये उस योजना का लाभ उठा सके। इस कार्यक्रम में किसान फोन और मैसेज के माध्यम से रेडियो से जुड़ सकेंगे। किसानों को उनकी पसंद का लोकगीत और अन्य गीत भी सुनाये जायेंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से निकली प्रतिभाओं की जानकारी भी जायेगी, जिन्होनें प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाई है। इस कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को भी सुनकर संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों से उसका समाधान दिलाने का भी प्रयास किया जायेगा।

  13. आप की फरमाइश आपकी बात (दोपहर 2 से 3)
  14. More Details

    इस कार्यक्रम में सदाबहार और मनभावन गीत सुनाये जायेंगे। इसमें फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई रूचिकर और मनोरंजक बातें भी सुनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में उज्जैन शहर और ग्रामीण अंचल के श्रोताओं को फिल्मी दुनिया से संबंधित प्रेरणादायक और मनोरंजक बातें भी सुनाई जायेगी। इस कार्यक्रम के अंत में कल होने वाले दिनभर के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जायेगी। इसके साथ ही कल के मौसम के बारे में तथा सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी भी दी जायेगी। इसी कार्यक्रम में रात्रि 2.45 से 3.00 बजे तक राष्ट्रीय समाचार भी सुनाये जायेंगे।

  15. कई हुई रियो है (दोपहर 3 से 4)
  16. More Details

    इस कार्यक्रम में आज का सूर्योदय और सूर्यास्त तथा कल के सूर्योदय की जानकारी दी जायेगी। इसमें आज के दिन के मौसम से संबंधित सूचना, कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसान भाईयों के लिए मंडी के भाव बताये जायेंगे। इसमें उज्जैन में होने वालें विभिन्न राजनैतिक,धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक,शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि कार्यक्रमों की सूचना श्रोताओं को दी जायेगी। इस कार्यक्रम में आज के दिन लगने वाले हाट- बाजार की भी सूचना दी जायेगी। इसमें स्मार्ट सिटी उज्जैन की विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी श्रोताओं को दी जायेगी। इस कार्यक्रम में उज्जैन के विभिन्न वार्डां में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण भाईयों की समस्या के बारे में उनसे बातचीत भी की जायेगी। और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कराई जायेगी। इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रोतागण फोन से और व्हाट्सप एवं एसएमएस के माध्यम से शामिल हो सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रेरणादायी अनमोल वचन को भी सुनाया जायेगा तथा श्रोताओं को उनके जन्मदिन पर बधाईयां भी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में गीत और संगीत के कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे। भारतीय खेलों एवं भारतीय टीम का कोई क्रिकेट मैच या हॉकी मैच या अन्य कोई खेल-कूद हो रहा है तो उसकी भी जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में आज के दिन से जुड़ी हुई ऐतिहासिक बातों की भी जानकारी श्रोताओं को सुनाई जायेगी। इसी कार्यक्रम में केन्द्र शासन की नवीन नीति के अनुसार आकाशवाणी दिल्ली से प्रसारित होने वाले राष्ट्रीय समाचारों को भी सुबह 3 से 3.15 तक श्रोताओं की सुविधा के लिए सुनाया जायेगा।

  17. यादगार लम्हें (दोपहर 4 से 5)
  18. More Details

    इस कार्यक्रम में सदाबहार और मनभावन गीत सुनाये जायेंगे। इसमें फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई रूचिकर और मनोरंजक बातें भी सुनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में उज्जैन शहर और ग्रामीण अंचल के श्रोताओं को फिल्मी दुनिया से संबंधित प्रेरणादायक और मनोरंजक बातें भी सुनाई जायेगी। इस कार्यक्रम के अंत में कल होने वाले दिनभर के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जायेगी। इसके साथ ही कल के मौसम के बारे में तथा सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी भी दी जायेगी। इसी कार्यक्रम में रात्रि 4.45 से 5.00 बजे तक राष्ट्रीय समाचार भी सुनाये जायेंगे।

  19. हमारी धरोहर (शाम 5 से 6)
  20. More Details

    इस कार्यक्रम में हमारी उज्जैन शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक धरोहर को प्रस्तुत किया जायेगा, ताकि आम जन हमारी धरोहर के बारे में जान सके। इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण अंचलों की विरासत को आम जनता के सामने लाया जायेगा ताकि वे उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

  21. सुनेगा उज्जैन बढ़ेगा उज्जैन (शाम 6 से 7)
  22. More Details

    यह कार्यक्रम मुख्य रूप से केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित है। रेडियो दस्तक के माध्यम से इन योजनाओं के बारे मे सरल भाषा में आम जन को जानकारी दी जा सकेगी, ताकि वे उसका लाभ उठा सकें। इस कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किस तरह मिल सकता है, उसकी भी जानकारी दी जायेगी।

  23. दस्तक टाॅप 10 (शाम 7 से 8)
  24. More Details

    अपने समय के प्रसिद्ध लोकप्रिय बिनाका गीतमाला की तर्ज पर यह कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम में जनता की रूचि के अनुसार तथा लोकप्रियता के आधार पर गीत नं. 10 से लेकर 1 तक के गाने सुनाये जायेंगे। आमजन से फोन और मैसेज के माध्यम से लोकप्रिय गीत के बारे में जानकारी प्राप्त की जायेगी। इस कार्यक्रम में शाम 7.30 से 7.35 तक प्रादेशिक समाचार भी सुनाये जायेंगे।

संपर्क करें -

सामुदायिक रेडियो : रेडियो दस्तक 90.8 एफ एम
श्री कृष्ण शिक्षण लोक परमार्थ समिति ,
भारतीय ज्ञानपीठ परिसर माधव नगर रेल्वे स्टेशन के सामने उज्जैन( म.प्र ) पिन- 456010
टेलीफोन नं. 0734-2555908, 94068-94068
ईई-मेल radiodastak90.8fm@gmail.com वेबसाइट - www.radiodastak.com